यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर दो अगस्त किया गया है। चार और पांच अगस्त को आवेदन में सुधार की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को 13 से लेकर 16 अगस्त तक प्रैक्टिकल विषयों वाले कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा देगी। इसमें दृश्य कला संकाय, संगीत एवं मंच कला संकाय सहित स्पोर्ट्स कोटा वाले उम्मीदवार होंगे। इसके लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को कैंपस और संबंधित विभागों में आना होगा।
यूजी में चारों राउंड में सीटों का आवंटन 8 से 18 अगस्त तक 10 दिनों तक होगा। फीस जमा करने का लिंक और कटऑफ भी इसी समय जारी होगा। पहले राउंड में सीटों का आवंटन आठ अगस्त, दूसरे राउंड में आवंटन 11 अगस्त, तीसरा राउंड 14 अगस्त और चौथा राउंड 18 अगस्त से शुरू होगा। सभी प्रवेश होने के बाद छात्र और छात्राओं को 25 अगस्त को अपने विभागों और कक्षाओं में रिपोर्ट करने के लिए आना होगा और 28 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।