फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: मेडिकल छात्रों ने बंद कराई ओपीडी, मरीज हुए परेशान, आयुर्वेद संकाय में सीट वृद्धि न होने से रोष 

Mon, 14 Mar 2022 07:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
आयुर्वेद अस्पताल की ओपीडी बंद कराकर धरने पर बैठे मेडिकल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीट वृद्धि पर फैसला न होने से आक्रोशित मेडिकल छात्रों ने सोमवार को आयुर्वेद संकाय की ओपीडी को बंद करा दिया। यहां पंजीकरण काउंटर के बाहर धरने पर बैठ कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


छात्रों ने बीएचयू प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं, ओपीडी बंद होने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। चार दिन से धरने देने के बाद भी जब कोई निर्णय नहीं हुआ तो सुबह करीब 11 बजे मेडिकल छात्र बीएचयू अस्पताल के एमएस आफिस के बगल में आयुर्वेद संकाय की ओपीडी पहुंच गए।

यहां एक-एक ओपीडी में घूम घूम कर उसे बंद कराया। मेडिकल छात्राें के ओपीडी में आने की वजह से चिकित्सक भी बाहर आ गए। दूर दराज से चिकित्सक को दिखाने आए मरीज और उनके परिजनों ने ओपीडी बंद होने पर नाराजगी जताई। कहा कि ओपीडी बंद होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मान ली जातीं, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें