फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तकालय के प्रति जागरूकता को आईआईटियंस ने निकाली साइकिल यात्रा

Wed, 26 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यात्रा को हरी झंडी दिखाकर आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय ने रवाना किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुस्तकालय  के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों ने नेक पहल की है। इस जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बनारस से बक्सर तक की साइकिल यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


सिविल इंजीनियरिंग के 2011 बैच के पूर्व छात्र व संप्रति कश्मीर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस के कमांडेंट विकास पांडेय ने इसकी शुरुआत की। यात्रा में उनके साथ चंद्रभूषण पांडेय और निर्भय त्रिपाठी भी शामिल हैं।

बुधवार को सिंह द्वार बीएचयू से उनकी इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो. एसएन उपाध्याय व प्रो. एके त्रिपाठी ने रवाना किया। यात्रा का संयोजन केमिकल इंजीनियरिंग के प्रो. पीके मिश्र ने किया।
विज्ञापन


पहले पड़ाव पर पांडेयपुर में उनका स्वागत दीवा फाउंडेशन के विजय त्रिपाठी व दीपक पुजारी ने किया। दोपहर में कैथी में विश्राम कर फिर इस यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा गुरुवार को बक्सर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान विकास पांडेय गांव गांव शहर शहर पुस्तकालय शुरू करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें