फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल ने नोटिस बोर्ड पर गम और मातम के पर्व मोहर्रम को लिखा 'शुभ अवसर'

Fri, 21 Sep 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नोटिस बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में लगा नोटिस बोर्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोटिस बोर्ड पर अस्पताल प्रशासन ने मोहर्रम के दिन ओपीडी सेवाएं बंद रहने की सूचना दी।
विज्ञापन


नोटिस बोर्ड पर मोहर्रम को शुभ अवसर बताया गया है। सोशल मीडिया पर नोटिस बोर्ड की शुभ अवसर लिखी तस्वीर वायरल होने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया।

बता दें कि मोहर्रम गम और मातम का त्यौहार है। मोहर्रम इस्लामी महीना है और इस महीने से इस्लाम धर्म के नए साल की शुरुआत होती है। 10वें मोहर्रम को हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम मातम मनाते हैं। इस दिन जुलूस निकालकर हुसैन की शहादत को याद किया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें