फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः सारनाथ में बनेगा 30 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मिलेंगी यह सुविधाएं

Fri, 21 Sep 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
hospital - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वाराणसी के सारनाथ में 30 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में बनने वाले इस हॉस्पिटल के लिए जगह का चयन होने के बाद गुरुवार को टीम पहुंची और जमीन की पैमाइश की। 
विज्ञापन


सारनाथ में हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो यहां नजदीक में बस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर लोगों को जांच आदि के लिए या तो दीनदयाल अस्पताल या फिर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ता है।

यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो हैं, जिसको अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रुप में परिवर्तित किया जा रहा है। यहां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सुविधाएं मिलेंगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 30 बेड वाले इस हॉस्पिटल में प्रसूति विभाग, हड्डी, नेत्र, गैस्टिक, सहित अन्य बीमारियों की जांच और इलाज किया जायेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा एक्सरे, चिकित्सक आवास और पार्किंग की सुविधा भी होगी। लगभग 10 बिस्सा में बनने वाले मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की जमीन को महाबोधी सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा शासन को स्थानांतरित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें