फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पतालः मरीजों की मौत के बाद मचा हड़कंप, ऑपरेशन थियेटर दो दिन के लिए बंद

Thu, 08 Jun 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन

विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल की सेवाएं सवालों के घेरे में आ गई है। पिछले 24 घंटे में ऑपरेशन के बाद तीन मरीजों की मौत से प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों  में हड़कंप  मच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद मौत की संख्या ज्यादा है लेकिन उसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को ऑपरेशन थियेटर से निकले कुछ मरीजों की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे मरीजों को अभी आईसीयू में रखा गया है। बुधवार को हुए उस घटना के बाद गुरुवार और शुक्रवार को अस्पताल में  मेजर ऑपरेशन थियेटरों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में सर सुंदर लाल अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि तकनीकी मेंटनेंस की वजह से यह निर्णय लिया गया है। इसी बीच शुक्रवार सुबह मरीजों की हुई मौत को लेकर सात सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें