फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में बारात में दूषित भोजन खाने से सैकड़ों बीमार

Thu, 08 Jun 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
Hundreds of sick in mau - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव में मंगलवार की एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद सौ से अधिक बारातियों की हालत बिगडृ गई। पेट दर्द और उल्टी- दस्त की शिकायत के बाद करीब 180 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कुछ घंटे उपचार होने के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान कुछ बीमारों को उपचार करने के लिए सीएचसी कोपागंज के डाक्टरों को मौके पर भी भेजा गया था।  थाना कोपागंज क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर निवासी शिवबचन राजभर की पुत्री शशिकला की शादी मंगलवार को थी।

बारात आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव से आई थी। मंगलवार की देर शाम को बारात गांव पहुंची। यहां पर बारातियों को पहले नाश्ता और बाद में भोजन कराया गया। खाना खाने के कुछ देर बाद बारातियों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


बताया जाता है बारातियों को पहले चक्कर आया इसके बाद उल्टी, दस्त शुरू हो गई। इस बात की जानकारी होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। बिना देर किए लोगों ने बीमार बारातियों को वाहनों में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच किसी ने घटना की सूचना एसडीएम सदर डॉ. राजेश कुमार को दिया। एसडीएम सदर अस्पताल पहुुंचे साथ ही इसकी सूचना डीएम को दी। इस दौरान डीएम भी जिला अस्पताल पहुंच गए। स्थिति भयावह देख सीएमएस डॉ. बृज कुमार ने तुरंत डाक्टरों की टीम को इमरजेंसी काल करके बुलाया।

तब जाकर युद्धस्तर पर मरीजों का उपचार शुरू हो सका। डाक्टरों के प्रयास से कुछ घंटे बाद बीमार लोगों की हालत में सुधार होने लगी। इसके चलते सुबह होते-होते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना था कि दूषित भोजन के सेवन से बारातियों की हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें