फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल : कई विभागों की ओपीडी में 31 जुलाई तक स्लॉट फुल, इमरजेंसी काउंटर पर पर्चा कटाने के लिए लंबी लाइन

Tue, 27 Jul 2021 10:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू अस्पताल में मॉर्डन मेडिसिन फेकेल्टी में कार्डियोलॉजी, डर्मटोलॉजी, गायनकोलॉजी, रेडियोथेरेपी, इंडोक्राइनोलॉजी आदि विभागों में 31 जुलाई तक के सभी स्लॉट बुक हो गए हैं। ऐसे में डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी में ऑनलाइन बुकिंग के लिए पहले तो स्लॉट नहीं खुल रहा था, जब तकनीकी खराबी दूर हुई और लोगों ने बुकिंग करने का प्रयास किया तो अब कई विभागों में 31 जुलाई तक जगह नहीं खाली है। ऐसे में लोग डॉक्टर को दिखाने के लिए परेशान हैं। इधर,  बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी के बुकिंग काउंटर पर मरीजों, परिजनों की लंबी लाइन लग रही है।  

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में मॉर्डन मेडिसिन फेकेल्टी में कार्डियोलॉजी, डर्मटोलॉजी, गायनकोलॉजी, रेडियोथेरेपी, इंडोक्राइनोलॉजी आदि विभागों में 31 जुलाई तक के सभी स्लॉट बुक हो गए हैं। ऐसे में डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है।

सोमवार को इमरजेंसी काउंटर पर पर्चा कटाने के लिए मारामारी जैसी स्थिति रही। यहां दो लाइन तो लगी थी, लेकिन इस तरह की भीड़ उमड़ी रही कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड प्रोटोकॉल भी नहीं दिख रहा था। मंगलवार सुबह नौ बजे इमरजेंसी काउंटर पर लोग कतारबद्ध दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल और बीएचयू में होगी डेंगू सैंपल की जांच 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी संचारी रोग अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत डेंगू की जांच दीनदयाल अस्पताल और बीएचयू में कराने का निर्णय लेते हुए सभी निजी अस्पतालों के प्रबंधकों को भी यहीं सैंपल भेजने को कहा गया है। साथ ही पुष्टि होने पर तुरंत सीएमओ कार्यालय को सूचना देनी होगी। 

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रबंधकों को बताया गया है कि संदिग्ध डेंगू रोगियों की पुष्टि के लिए खून के सैंपल की जांच आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब और दीनदयाल अस्पताल के एसएसएल प्रयोगशाला में भजने को कहा गया हैं। डेंगू की पुष्टि होने के बाद मरीजों का ब्योरा भी निजी अस्पतालों को देना होगा, इसके लिए प्रोफार्मा भी दिया गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि लंका के रश्मिनगर में डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलने के बाद नगर निगम द्वारा फागिंग कराई गई। संत सरवण दास अतिथि ग़ृह के पास मुहल्ले की सभी गलियों, मुख्य मार्गों के साथ ही अन्य जगहों पर दवाओं का छिड़काव कराया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें