इमरजेंसी के बाहर टूटे स्ट्रेचर को ठीक करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के बाहर मरीजों के परिजन स्ट्रेचर लेने पहुंचे तो कर्मचारी ने इंतजार करने को कहा। लोग भी क्या करते हाथ में आधार कार्ड लेकर स्ट्रेचर का इंतजार करते रहे। यहीं नहीं एक स्ट्रेचर आया भी तो दो-तीन मरीजों के परिजन पहुंचे उसे अपनी ओर खींचने लगे। पहले स्ट्रेचर पर हाथ रखने को लेकर बहस हुई। जिसके बाद कर्मचारी आगे बढ़ा और बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। जैसे जैसे स्ट्रेचर आए लोगों को दिया गया।
व्हीलचेयर पर खुले आसमान के नीचे बैठी मरीज
- फोटो : अमर उजाला
दूरदराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर की तरह ही अस्पताल की इमरजेंसी के आसपास रैन बसेरा की कोई वैकल्पिक व्यवस्था हो तो कुछ हद तक राहत होगी। यहां जगह भी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के लिए कहीं टीनशेड और ट्रामा सेंटर की तरह व्यवस्था करा दिया जाए तो बड़ी राहत होगी।