18 फरवरी को ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी में हेल्थ डायरी लेकर एक युवक पहुंचा। छात्र स्वास्थ्य सेवा संकुल यानी स्टूडेंट हेल्थ सेंटर के लिए जारी इस डायरी पर बीए ऑनर्स तृतीय के एक छात्र का नाम दर्ज था और फोटो भी लगा था। बारकोड और सीएमओ इंचार्ज के साइन भी थे। जो युवक ओपीडी में डायरी लेकर गया था, जब उससे उसका नाम पूछा गया तो उसने कार्ड पर दर्ज नाम बताया। डॉक्टर को शक हुआ तो उन्होंने उसकी बारकोड की जांच करवाई तो रिकार्ड में कुछ और ही नाम था। इस पर युवक का कार्ड लेकर उस पर पेन से क्रॉस बनाकर किनारे खिड़की पर रखवा दिया गया।