फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Campus: मनचलों को छात्राएं पढ़ाएंगी शराफत का पाठ, बोलीं- पुलिस और बीएचयू प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं

Mon, 30 Jan 2023 10:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। परिसर में बीते दिनों हुई छेड़खानी की चार वारदात से छात्राओं में डर के साथ नाराजगी का माहौल है।
विज्ञापन
बीएचयू में छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगत सिंह छात्र मोर्चा के नेतृत्व में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं ने सोमवार को लाठी-डंडों के साथ चेतावनी मार्च निकाला। छात्राओं ने कहा कि पिछले 20 दिनों में बीएचयू परिसर में चार लड़कियों के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है और ना जाने कितने मामलों को ऐसे ही दबा दिया जाता है।

विज्ञापन


सोमवार को बीएचयू में निकले मार्च के दौरान छात्राओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे से लड़कियों के साथ छेड़खानी हुई तो वह चुप नहीं रहेंगी। हम पलटवार करेंगे और उस अपराधी को वहीं पीटेंगे। अब छात्राओं को पुलिस और बीएचयू प्रशासन से कोई उम्मीद नहीं बची है। छात्राओं ने हाथ में लाठी लेकर जोरदार नारेबाजी की।

बड़े आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा

पुलिस और बीएचयू प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। मोर्चा के सदस्यों ने बीएचयू विश्वनाथ मंदिर से लंका तक मार्च निकाला। बीएचयू सिंह द्वार पर पहुंचने पर छात्राओं को पुलिस ने रोक लिया। छात्राएं बैठ कर नारेबाजी करने लगीं। पुलिस कर्मियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। 

दृष्टिबाधित छात्रों का धरना जारी

बीएचयू में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दृष्टिबाधित छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छात्रों का धरना जारी है। सोमवार को भी छात्र आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दृष्टिबाधित छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोपी जमानत पर बाहर है। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। 25 जनवरी की शाम बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने दृष्टिबाधित छात्रा के साथ छेड़खानी हुई थी। 
पढ़ें: विश्वविद्यालय से महाविद्यालय तक छात्रों का प्रदर्शन, बीएचयू में DSW कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन

एक माह में छेड़खानी की चार घटनाएं

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते एक माह में छात्राओं के साथ छेड़खानी के चार मामले सामने आएं हैं। बीएचयू चौकी पुलिस की लापरवाही से आपराधिक घटनाएं परिसर में बढ़ रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद बीएचयू चौकी पुलिस से कोई सुनवाई नहीं होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें