फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा को बड़ी बहन के साथ उसके स्थानीय घर पर भेज दिया है।दरअसल, विश्वविद्यालय में यूनिवर्सिटी क्लब के बगल में विभिन्न विभागों के शिक्षकों के लिए करीब 80 फ्लैट बने हैं। यहां शिक्षक अपने परिवार के साथ रहते हैं। फ्लैट के गेट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है। सीसी कैमरे भी लगे हैं। इस मामले की जानकारी संबंधित शिक्षक के विभागाध्यक्ष को भी दी गई है।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि प्राचीन इतिहास विभाग की शोध छात्रा के गला काटकर जान देने का प्रयास किया। न्यू टीचर्स फ्लैट से उसे सुरक्षाकर्मियों की सूचना के बाद ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच उसके स्थानीय घर भिजवा दिया गया। विभागाध्यक्ष को सूचना दे दी गई है।-