पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक भागने पर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर पशु तस्करी का नेटवर्क दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है और पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह काम भदोही में बीएचयू की एक छात्रा ने किया है।
सोमवार की देर रात वाराणसी से पशु तस्करों का पीछा कर छात्रा ने गोपीगंज के पास लालानगर में पशुओं से लदे तीन ट्रकों को रोककर पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक लेकर तस्कर फरार हो गया।
इसके बाद बीएचयू की छात्रा नेहा यादव ने पुलिस और पशु तस्करों की मिलीभगत का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को खरी खोटी सुनाई। आधी रात में जीटी रोड पर घंटों तक ड्रामा चलता रहा।
बताया जाता है कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से पशु तस्करों के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। कुछ दिन पहले चंदौली में भी नेहा ने पशु तस्करी का खुलासा कराया था।