फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से फरार प्रेमी जोड़ा सुरक्षा मांगने जा रहे था हाईकोर्ट, रास्ते में हो गया ये कांड

Tue, 10 Oct 2017 01:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
प्रेमी
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले का एक प्रेमी जोड़ा शादी के बाद घर से फरार हो गया। किसी अनहोनी की आशंका में सुरक्षा लेने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद पहुंचा। रिट दाखिल की। अगले दिन सुनवाई के लिए कोर्ट जाने के दौरान रास्ते में लड़की के परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


लड़की के परिवारीजन ने युवक को मारपीट कर घयल कर दिया और युवती को घर ले आए।बाद में लोगों ने युवक को घायलावस्था में इलाहाबाद स्थित सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना सोमवार की है।

रिट की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा ने एसएसपी इलाहबाद को निर्देशित किया कि मंगलवार को युगल को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए तो मुगलसराय कोतवाली पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ सोमवार की रात पौने नौ बजे युवती के घर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि कोर्ट के निर्देश के पालन के क्रम में इलाहाबाद पुलिस के पहुंचते ही युवती को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।    
विज्ञापन

प्रेमी जोड़ा को कोर्ट में पेश करने के लिए एसएसपी को आदेश

कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
दरअसल, चंदौली कोतवाली क्षेत्र निवासिनी एक युवती को अलीनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम हो गया। लोगों के अनुसार कुछ समय पहले दोनों ने शादी कर ली लेकिन अपने-अपने घर ही रह रहे थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से फरार हो गए।

किसी अनहोनी की आशंका में सुरक्षा लेने के लिए शुक्रवार को दोनों ने एक याचिका उच्च न्यायालय इलाहबाद में दाखिल की। लेकिन सोमवार की सुबह जब वे दोनों जैसे ही कोर्ट के लिए जा रहे थे तभी युवती के परिवार वालों ने दोनों को कोर्ट के बाहर पकड़ लिया।

आरोप है कि युवक को पीट कर घायल कर दिया और युवती को घर ले आए। सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सिद्धार्थ वर्मा ने घटनाक्रम संज्ञान में आते ही युगल को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश का आदेश एसएसपी इलाहबाद को दिया।

युगल की ओर से अधिवक्ता आरपी राजन ने बताया कि पुलिस को आदेश की प्रति सौंप दी गई है। एसएसपी इलाहबाद को आदेशित किया है मंगलवार को कोर्ट के समक्ष युवक और युवती को प्रस्तुत करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें