बीएचयू दृश्य कला संकाय में एमएफए प्रथम वर्ष की छात्रा शालिनी सिंह ने मोतियों के इस्तेमाल से 551 लोगों के नाम लिखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मूल रूप से शिवपुर निवासी शालिनी ने बीएफए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर कैंपस से करने के बाद बीएचयू दृश्य कला संकाय में दाखिला लिया।
शालिनी ने 551 नाम लिखे पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई तो देखने वालों की भीड़ लग गई। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री, देश के नामी खिलाड़ियों, अभिनेता, राजनेता, गायकों आदि के नाम है।
शालिनी ने बताया कि इस काम को करने के पीछे सबसे अलग हटकर नाम कमाने की चाहत है। इस काम को देखते हुए शालिनी को यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला है। शालिनी का सपना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का है।