फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी को धूमधाम से मनेगा बीएचयू का स्थापना दिवस

Mon, 23 Jan 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर निकलेंगी आकर्षक झांकियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय का 101वां साल एक फरवरी, बसंत पंचमी के दिन पूरा हो रहा है।
विज्ञापन

बसंती पंचमी यानी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर निकलने वाली झांकियों की तैयारी के मद्देनजर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी   की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई।
कुलपति ने आह्वान किया कि इस साल हॉस्टल व विश्वविद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने के बजाए उनके चित्रों  की पूजा की जाए। ताकि विसर्जन की आवश्यकता न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि हम विश्वविद्यालय के अगले शताब्दी में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर संकाय और संस्थान की ओर से निकलने वाली झांकी के पीछे विषय और विचार होना चाहिए जो कि सामाजिक संदेश दे। छात्रों की पूरी सहभागिता होनी चाहिए।
इसमें संस्थान व संकायों के अलावा भारत अध्ययन केंद्र और केंद्रीय ग्रंथालय की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी।
छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने बताया कि झांकियों में कुल तीस टीमें हिस्सा लेंगी। इसके लिए एक केंद्रीय समिति का गठन भी किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें