सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आगामी शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू करने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति का गठन किया गया है। प्रवेश समिति स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रियाओं को समय पर पूरी कराएगी।
समिति यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगी कि प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी और त्रुटि मुक्त रहे। साथ ही साथ स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी तथा विशेष पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बुलेटिनों को भी नया स्वरूप देगी। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. राकेश रमन की अध्यक्षता वाली समिति, प्रवेश प्रणाली को और बेहतर बनाने पर काम करेगी।
यह समिति आवश्यक होने पर ऑनलाइन प्रवेश व्यवस्था में बेहतरी के भी सुझाव देगी। परीक्षा नियंता समिति के पदेन सदस्य होंगे। समिति की ओर से छात्रों और प्रवेशार्थियों की सहायता के लिए विश्वविद्यालय प्रवेश प्रणाली और प्रक्रियाओं को सुलभ व प्रभावी बनाने के लिए हेल्प वीडियो/ हेल्प डेस्क भी बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए आवेदन पांच मई से, शुरू होंगे छह नए सर्टिफिकेट कोर्स