फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : पीजी-पीएचडी की फीस में देरी पर 500-1000 तक जुर्माना, एकेडमिक काउंसिल की बैठक; प्रस्ताव पर सहमति

Thu, 14 Nov 2024 11:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : एकेडमिक काउंसिल की बैठक में फीस में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। यह भी कहा गया कि अगले सत्र से यह नियम लागू किए जाएंगे। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में यूजी की तरह से अब पीजी और पीएचडी कोर्स में भी समय पर फीस जमा न कर पाने पर जुर्माना लगेगा। एक महीने की देरी पर 500 रुपये और उसके बाद जमा करने पर 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। ये फैसला एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


इस बैठक में इस पर भी मुहर लगी कि पेड सीट में पीजी कोर्स में जुर्माने की राशि दो हजार होगी और एक महीने में फीस जमा करने पर 4000 रुपये जुर्माना देना होगा। जब तक फीस जमा नहीं हो पाती, तब तक किसी भी छात्र या छात्रा को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसे सत्र 2025-26 से लागू किया जाएगा। 

स्टैंडिंग कमेटी का ये प्रस्ताव प्रस्ताव हालिया एकेडमिक काउंसिल के एजेंडा में इसे रखा गया था। जिसे मान लिया गया है। इसे नाेटिफाई किया जाना बाकी है। इसके बाद विलंब शुल्क की व्यवस्था लागू हो जाएगी। मेन कैंपस के साथ ही एमएमवी में भी ये व्यवस्था लागू होगी। 

विज्ञापन

दोबारा एडमिशन लेने पर 10 हजार का अतिरिक्त शुल्क
पीएचडी में यदि सेमेस्टर वाइज फीस जमा नहीं की तो महीने के अंदर 500 और उसके बाद 1000 रुपये जुर्माना देना होगा। लेकिन, छह महीने तक फीस जमा नहीं की तो एडमिशन कैंसिल कर दिया जाएगा। दोबारा एडमिशन के लिए 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, डीन को कुलपति से एडमिशन करने की अनुशंसा करनी होगी। 

डीन ने की थी शिकायत
एजेंडे के मुताबिक, वेटरनरी एंड एनिमल साइंस फैकल्टी में कई छात्र लेट फीस जमा करते थे। यहां के डीन ने कुलपति को इससे अवगत कराया था। 16 नवंबर को कुलपति ने यूजी कोर्स की तर्ज पर लेट फी चार्ज के लिए समीक्षा करने का ऑर्डर दिया। इसी के बाद स्टैंडिंग कमेटी ने ये प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन

योग सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन शुरू
बीएचयू में चार महीने के योग सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश शुरू हो गया। 30 नवंबर तक प्रवेश की अंतिम तिथि है। प्रवेश पाने वालों की योग्यता 12वीं पास है। मालवीय भवन में योग की कक्षाएं चलेंगी। इसका फॉर्म 50 रुपये में मिल रहा है। प्रकाशन विक्रय पटल से इसके फॉर्म लिए जा सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरकर 30 नवंबर तक मालवीय भवन स्थित योग साधना केंद्र के कार्यालय में जमा करना होगा। योग साधना केंद्र के समन्वयक प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि प्रवेश समिति द्वारा निर्धारित मानदंडों पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आवेदन पत्र में 10 और 12वीं के अंकपत्रों के अलावा सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी लगानी होगी। 

पीएचडी : डीआरसी से पास होंगी सीटें
बीएचयू में पीएचडी एडमिशन में अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। देरी की दो वजह है। पहला ने एनटीए ने अभी तक नेट-जेआरएफ का डाटा भी नहीं शेयर किया। वहीं, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में जिन कॉलेजों की पीएचडी सीटें बढ़ाईं गईं हैं, उनका डिटेल सीधे परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेज दिया गया था। लेकिन, कार्यालय ने उस पूरे डाटा को फिर से कॉलेजों को भेज दिया है। अलग-अलग विभागों की डीआरसी से पारित कराकर ही सीटों का व्योरा भेजने की निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें