फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: प्रवेश परीक्षा पर 15 अगस्त तक हो सकता है फैसला, दाखिले में देरी पर अभाविप ने दी आंदोलन की चेतावनी

Tue, 20 Jul 2021 12:58 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यह तय हो गया है कि इस बार बीएचयू की प्रवेश परीक्षा एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ही कराएगी। यूजीसी की अनुमति मिलने के बाद भी बीएचयू की ओर से प्रवेश परीक्षा के बारे में कोई अधिसूचना जारी न होने से छात्र परेशान हैं। 
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में प्रवेश परीक्षा पर 15 अगस्त के बाद ही कोई फैसला होने की संभावना है। हालांकि परीक्षा कब से होगी, इसकी तिथि तो तय नहीं हो पाई है, लेकिन यह तय हो गया है कि इस बार की प्रवेश परीक्षा एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ही कराएगी।

विज्ञापन


इधर, इस बीच यूजीसी ने भी 18 जुलाई को सभी कुलपतियों को जारी आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि इस बार विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा सीयूसीईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन इंट्रेस) के माध्यम से नहीं कराई जाएगी। प्रभारी कुलपति प्रो.वीके शुक्ला का कहना है कि एनटीए अधिकारियों से इस बारे में बातचीत चल रही है। फिलहाल एनटीए की ओर से जेईई, नीट की परीक्षा कराई जानी है। ऐसे में बीएचयू प्रवेश परीक्षा तिथि के बारे में कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। 

इधर, इस मुद्दे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पदाधिकारियों ने प्रमुखता से उठाया है। बीएचयू इकाई के पदाधिकारियों ने प्रभारी कुलपति प्रो. वीके शुक्ला से मिलकर तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द ही प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना और तिथि जारी नहीं हुई तो परिषद की ओर से आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


कुलपति से मिलने गए परिषद के बीएचयू विभाग संयोजक अधोक्षज पांडेय बताया कि यूजीसी की अनुमति मिलने के बाद भी बीएचयू की ओर से प्रवेश परीक्षा के बारे में कोई अधिसूचना जारी न होने से छात्र परेशान हैं। 

बीएचयू महिला महाविद्यालय : पांच हॉस्टलों में प्रशासनिक संरक्षक की तैनाती

बीएचयू महिला महाविद्यालय के पांच हॉस्टलों में प्रशासनिक संरक्षक की तैनाती की गई है। इनका कार्यकाल एक साल का होगा। वहीं, इनमें तीन का कार्यकाल बढ़ाया गया है। विश्वविद्यालय ने सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया है। पाउगी छात्रावास में रसायन विज्ञान विभाग की प्रोफेसर दीक्षा कटियार, स्वस्ति कुंज छात्रावास में रसायन विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सैलजा साहा सुनकरी को प्रशासनिक संरक्षक बनाया गया है।

प्रज्ञा कुंज छात्रावास में महिला महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऊषा कुमारी, कीर्ति कुंज छात्रावास में दर्शन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सरिता रानी को प्रशासनिक संरक्षक और ज्योति कुंज छात्रावास में जंतु विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौतम गीता का संरक्षक के रूप में कार्यकाल विस्तार दिया गया है। 
विज्ञापन

बीएचयू में प्रो. हिमेंद्र प्रकाश माथुर बने संकाय प्रमुख

बीएचयू में प्रबंधशास्त्र संकाय में प्रो. हिमेंदु प्रकाश माथुर को नया संकाय प्रमुख बनाया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया है। प्रो. माथुर को प्रबंधशास्त्र विभाग का अध्यक्ष भी बनाया गया है। इनकी नियुक्ति 23 जुलाई से तीन साल तक के लिए की गई है। इसके अलावा डॉ. दयानिधि जेना को कृषि विज्ञान संस्थान के पशु चिकित्सा क्लीनिकल कॉम्पलेक्स इकाई कृषि विज्ञान संकाय का प्रभारी और डॉ. संतोष मरांडी को पशुधन फार्म कांपलेक्स इकाई का प्रभारी बनाया गया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें