फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, छात्रों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम डेढ़ माह बाद सोमवार को एनटीए की ओर से जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अगले सप्ताह से काउंसिलिंग कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इस बार प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को दी गई थी। इस सत्र में प्रवेश के लिए देशभर से करीब चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एनटीए की ओर से देश में बने 185 केंद्रों पर 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा कराई गई, लेकिन परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा। इस बीच तीन से पांच नवंबर तक आंसर की जारी कर एनटीए ने आपत्ति भी मांगी थी। प्रवेश परीक्षा में देरी के विरोध में छात्रों ने सोशल मीडिया पर ‘वी वांट बीएचयू रिजल्ट’ नाम से मुहिम भी शुरू की थी, जिसमें परिणाम जारी करने की मांग की थी। बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के उस मेल आईडी पर भी दी गई है, जिससे उन्होंने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें