फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Doctors Strike: बीएचयू अस्पताल में बढ़ी मरीजों की सांसत, सातवें दिन हुए महज 8 ऑपरेशन, 29 भर्ती

Tue, 20 Aug 2024 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों की सांसत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रहा है। हड़ताल के सातवें दिन ओपीडी में कंसल्टेंट नहीं पहुंचे। वहीं अस्पताल परिसर में सामान्य दिनों के मुकाबले कम मरीज दिखे।
विज्ञापन
बीएचयू में इलाज के लिए इंतजार में बैठे मरीज व उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, मरीजों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही हैं। हड़ताल के सातवें दिन सोमवार को ओपीडी तो खुली, लेकिन आधे से अधिक विभागों में कंसल्टेंट नहीं पहुंचे। इसके कारण ओपीडी का ग्राफ भी घटकर नीचे आ गया। इधर, सोमवार को केवल आठ ऑपरेशन ही हो सके। वहीं, 29 मरीजों को भर्ती किया गया। दूरदराज से आने वाले मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।

विज्ञापन


कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में वाराणसी और आसपास के जिलों के अलावा दूरदराज से बीएचयू आने वाले मरीज अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में 631 मरीज ही देखे गए। जबकि इमरजेंसी में 38 लोगों को देखा गया। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड का ग्राफ भी गिरकर 50 पर आ गया।

विज्ञापन

इमरजेंसी में भी नहीं दिखे रेजिडेंट, मरीज परेशान

बीएचयू में इलाज के लिए इंतजार में बैठे मरीज व उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट्स ओपीडी और वार्ड में सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इमरजेंसी में सेवा देने की बात तो हर दिन कह रहे हैं, लेकिन सोमवार की दोपहर में बीएचयू और ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी में भी इक्का-दुक्का ही रेजिडेंट नजर आए। समय से डॉक्टरों के न देखने की वजह से इमरजेंसी में भी डॉक्टरों से परामर्श लेने वाले मरीजों की संख्या कम हो गई है।

समय से खुला पर्चा काउंटर, नहीं पहुंचे कंसल्टेंट
सोमवार की सुबह पर्चा काउंटर तो समय पर खुला। लेकिन, मरीज पर्चा लेकर ओपीडी में गए तो वहां शनिवार की तरह सोमवार को भी कंसल्टेंट नहीं रहे। आधे से अधिक विभागों की ओपीडी खाली रही। इसके कारण नए मरीज और फॉलोअप पर आए मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।

आज शहीद उद्यान से निकलेगा सामूहिक विरोध मार्च
कोलकाता की घटना के विरोध में मंगलवार को सामूहिक विरोध मार्च निकाला जाएगा। इसमें आईएमएस के साथ ही अन्य अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट के साथ ही डॉक्टर, अधिवक्ता, समाजसेवी सहित अन्य लोग शामिल होंगे। शहीद उद्यान से शाम छह बजे निकलने वाली रैली आईपी मॉल चौराहा होते हुए भारत माता मंदिर तक जाएगी। यहां महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें