फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: विभागाध्यक्ष ने रखवाई सीसी फुटेज, कुलपति से फिर मिलेंगी डॉक्टर; एमसीएच विंग में हुई बैठक

Fri, 27 Feb 2026 05:54 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू एमसीएच विंग के भूतल पर बने एचआईवी, हेपेटाइटिस जांच वाले कमरे से शुक्रवार दोपहर अस्पताल के एमएस और उनके साथ आए कर्मचारियों ने जांच से जुड़े सामानों को बाहर फेंक दिया था। 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU: बीएचयू अस्पताल के एमसीएच विंग में पिछले शुक्रवार को एमएस की ओर से जांच केंद्र पर किट, जरूरी कागजात सहित अन्य सामान बाहर फेंकने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एमएस की ओर से इस जगह पर फार्मेसी खोलने और स्त्री रोग विभागाध्यक्ष की ओर से जबरन ताला लगाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


अब विभागाध्यक्ष ने पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखवाने की बात आईएमएस निदेशक से कही है। उनका कहना है कि पूरे मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से कुलपति को गुमराह किया जा रहा है। जरा सी लापरवाही से पिछले सात दिन से गर्भवती महिलाओं की जरूरी जांच नहीं हो पा रही है। एक बार फिर विभाग की सभी डॉक्टर (कंसल्टेंट) कुलपति से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगी।

विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय और विभाग की अन्य डॉक्टर नाराज हैं। सात दिन हो गए लेकिन अब तक ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं की एचआईवी, हेपेटाइटिस जांच नहीं हो पा रही है। ऐसा इसलिए कि इस जांच के लिए जगह निर्धारित नहीं हो पाई है। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बार फिर बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की मीटिंग हुई। डॉक्टरों ने अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। बैठक के बाद विभागाध्यक्ष ने कुलपति को पत्र लिखकर हकीकत बताई।

विज्ञापन

महिला और पति दोनों की होती काउंसिलिंग
एमसीएच विंग में एचआईवी, हेपेटाइटिस सहित कई जरूरी जांच होती है। डॉक्टर कभी-कभी गर्भवती महिला और उसके पति दोनों को जांच की सलाह देती है। जो जांच केंद्र चल रहा था, उसमें दोनों की काउंसिलिंग की जाती है, इसके बाद जांच करवाई जाती है। अब जांच न होने से महिलाओं को भटकना पड़ रहा है। विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता राय का कहना है कि महिला मरीजों से जुड़ी सेवाओं से जिस तरह खिलवाड़ किया गया है, वो गलत है। बताया कि कुलपति और निदेशक दोनों को पूरा वीडियो दिखाया गया है।

हकीकत कैमरे में कैद, फुटेज से छेड़छाड़ का डर
स्त्री रोग विभागाध्यक्ष ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार को बृहस्पतिवार को एक पत्र लिखकर घटना वाले दिन यानी 20 फरवरी की दोपहर का फुटेज सुरक्षित रखवाने को कहा है। पत्र में प्रो. संगीता राय ने बताया कि जिस समय कमरे से जांच किट, जरूरी कागजात, आलमारी फेंकी जा रही थी, वहां गर्भवती महिलाएं, उनके परिजन सहित अन्य लोग थे। बताया कि पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। ऐसे में डर है कि फुटेज से छेड़छाड़ की जा सकती है। विभागाध्यक्ष ने फुटेज को सुरक्षित रखवाने को कहा है।
विज्ञापन

स्त्री रोग विभागाध्यक्ष और एमएस दोनों से अलग-अलग बात की गई है। कुलपति के निर्देश पर एमसीएच विंग में जांच के लिए दूसरी जगह दिलाई जाएगी। इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष को दी जा चुकी है। फिलहाल जांच न प्रभावित हो, इस दिशा में सभी व्यवस्था की जा रही है। - प्रो. एसएन संखवार,निदेशक, आईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें