बीएचयू प्रशासन की ओर से बीए कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, बीए ऑनर्स के साथ ही बीएससी बायो और मैथ ग्रुप में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ सूची के अनुसार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लिया।
बीएचयू में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले बीएससी के प्रवेशार्थियों के लिए फीस जमा करने की समय सीमा 29 अक्तूबर को खत्म हो गई। कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों को अब विश्वविद्यालय की ओर से बची हुई सीटों के लिए नई कट ऑफ सूची का इंतजार है।
विज्ञापन
बीएचयू प्रशासन की ओर से बीए कला संकाय, सामाजिक विज्ञान संकाय, बीए ऑनर्स के साथ ही बीएससी बायो और मैथ ग्रुप में दाखिले के लिए दूसरी कट ऑफ सूची के अनुसार अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लिया। अभ्यर्थियों को 29 अक्तूबर तक फीस जमा करना था। नियमानुसार फीस ऑनलाइन ही जमा करना है। जानकारी के मुताबिक काउंसिलिंग में शामिल होने और फीस जमा करने वालों की रफ्तार बहुत कम है। इस बीच 29 अक्तूबर को फीस जमा की अंतिम तिथि बीतने के बाद अब बीएससी बायो, मैथ संवर्ग के अभ्यर्थियों को नई सूची का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही एक और सूची जारी करने की संभावना है।
आईआईटी बीएचयू के पाठ्यक्रमों की मिली जानकारी
आईआईटी बीएचयू में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन शनिवार को विभागवार पाठ्यक्रमों से जुड़ी जानकारी दी गई। डीन एकेडमिक प्रो. एसबी द्विवेदी ने बताया कि बीटेक में दाखिला लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन्हें संस्थान के बारे में हर जानकारी दी जाती है, जिससे कि पढ़ाई के दौरान कोई असुविधा न हो। रविवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा।