फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU PhD Admission: पीएचडी में दाखिले के लिए चार दिन और मिले, 15 दिन में आए 7000 आवेदन

Wed, 22 Jan 2025 08:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU PhD Admission 2025 News : बीएचयू में पीएचडी दाखिले की तिथि चार दिन और बढ़ा दी गई है। ऐसे में पीएचडी में प्रवेश के लिए 25 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के पीएचडी प्रवेश में दाखिले की अंतिम तिथि 21 जनवरी से चार दिन बढ़ाकर 25 जनवरी कर दी गई है। वहीं, काउंसिलिंग की तारीख 27 से बढ़ाकर 29 जनवरी कर दी गई है। अभ्यर्थियों की मांग पर 27 और 28 जनवरी को फॉर्म में माइनर करेक्शन की नई व्यवस्था कर दी गई है। बाकी परीक्षाओं, रिजल्ट और प्रवेश बंद होने की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पीएचडी आवेदन की तारीख बढ़ने के साथ ही आज ही सेंट्रल ऑफिस में पीएचडी नियमावली में बदलाव को लेकर भी कुछ नई घोषणा हो सकती हैं।
विज्ञापन


बीएचयू में सत्र 2024 में पीएचडी प्रवेश के लिए मंगलवार तक 7000 अभ्यर्थियों ने पीएचडी में आवेदन कर दिया था। छात्रों की मांग और एप्लीकेशन कम होने के चलते आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है। बीएचयू ने पीएचडी के 1540 सीटों पर प्रवेश के लिए बुलेटिन जारी किया था।

बाद में छात्रों की मांग पर परीक्षा नियंता कार्यालय द्वारा फैसला लिया गया कि इंटरव्यू के दौरान एक सीट पर 10 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किया जाएगा। बीएचयू में पीएचडी के लिए कम से कम 15 हजार आवेदन आने थे। लेकिन पूरे 15 दिन में सिर्फ 7 हजार आवेदन ही आ सके। ऐसे में चार दिन में आवेदन बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों से साझा की जा सकती है रिपोर्ट

छात्रों के विरोध को देख बीएचयू ने पीएचडी नियमावली को लेकर जांच कमेटी गठित की थी, उसकी भी रिपोर्ट बनकर तैयार हो गई है। बुधवार को रिपोर्ट छात्रों के साथ साझा की जाएगी। इसमें कुछ बदलाव होने की उम्मीद है। छात्रों की मांग थी कि 2024 जून के अलावा भी नेट परीक्षार्थियों को प्रवेश का मौका मिले। वहीं, नेट उत्तीर्ण, जेआरएफ और पीएचडी के लिए योग्य सभी अभ्यर्थियों को एक बराबर मौका मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें