फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में नियुक्ति पर सवाल, सोशल मीडिया पर पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विधि संकाय में ओबीसी संवर्ग में प्रोफेसर पद पर होने वाली नियुक्ति चर्चाओं में आ गई है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले संकाय के ही असिस्टेंट प्रोफेसर ने नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

विधि संकाय में नियुक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर डाले गए अपने पोस्ट के माध्यम से डॉक्टर मुकेश कुमार मालवीय ने अपने को एकल योग्य अभ्यर्थी होने के बावजूद भी साक्षात्कार में न बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। ओबीसी में प्रोफेसर पद के लिए 31 अगस्त को होने वाले साक्षात्कार के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पहले ओबीसी में केवल 1 अभ्यर्थी को ही योग्य माना गया। जबकि 3 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया है। इसकी सूची भी वेबसाइट पर जारी की गई। अब ओबीसी पद के लिए केवल एक अभ्यर्थी योग्य पाए जाने का हवाला देते हुए ही बीएचयू की ओर से इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद से इस पद के लिए योग्य अभ्यर्थी डॉ मुकेश कुमार मालवीय ने अपने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए इस पर दुख व्यक्त किया है। इसे भेदभाव करार देते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें