फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बस स्टेशन में फायर सिलिंडर एक्सपायर, बसों में भी बदइंतजामी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रोडवेज परिसर हो या फिर बस, कहीं भी आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं है। आलम यह है कि रोडवेज की बसों में रखे हुए फायर सिलिंडर एक्सपायर हो चुके हैं, साथ ही अधिकतर बसें बगैर फायर सिलिंडर के ही दौड़ रही हैं। कुछ बसों में लगेज के नीचे सिलिंडर इतना दबा हुआ है कि आग लगने की दशा में सिलिंडर निकालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मऊ से पहले मटहूं चौकी के पास काशी डिपो की जनरथ एसी बस के टायर में लगी आग के बाद बुधवार की सुबह रोडवेज बसों में आग से बचाव के इंतजाम की पड़ताल की गई तो कदम-कदम पर चौंकाने वाली बात सामने आई। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा में खिलवाड़ किया जा रहा है।
सीन-1 गंभीर स्थिति में सिलिंडर निकालना मुश्किल
वाराणसी-लखनऊ रूट पर चलने वाली चंदौली डिपो की बस संख्या यूपी 65 एचटी 1738 में चालक सीट के पीछे फायर सिलिंडर रहा, लेकिन उसके ऊपर इतना लगेज रखा हुआ था कि आपातकालीन स्थिति में सिलिंडर निकालना मुश्किल हो जाएगा। चालक ने लगेज के बाबत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यही हाल सोनभद्र डिपो की बस संख्या यूपी 65 ईटी 6294 में भारी भरकम लगेज के नीचे फायर सिलिंडर दबा हुआ रखा मिला।
विज्ञापन

सीन-2 बस में सिलिंडर ही नहीं
वाराणसी से शक्तिनगर जा रही बस संख्या यूपी 65 सीटी 8001 में यात्री सवार थे, लेकिन बस के अंदर फायर सिलिंडर नदारद रहा। पूछने पर चालक ने बताया कि इसी तरह बस संचालित हो रही है।
सीन-3 , नहीं बदले गए सिलिंडर
कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर के पूछताछ केंद्र में एक साथ 4 फायर सिलिंडर रखे हुए मिले। लापरवाही ऐसी कि सभी एक्सपायरी डेट के निकले। एक माह पूर्व बम डॉग स्क्वायड की टीम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया था तो इन सिलिंडरों को तत्काल बदलने के लिए कहा था। एक माह बाद भी यह सिलिंडर नहीं बदले गए। इसी तरह अन्य कई प्वाइंट पर आग से बचाव को लेकर कोई इंतजाम नहीं है।
जिन रोडवेज बसों में फायर सिलिंडर एक्सपायरी मिले और बगैर फायर सिलिंडर के दौड़ रही हैं, उसकी एक रिपोर्ट बनाई गई है। संबंधित अधिकारियाें को भेजी जा रही है। वहीं चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि बगैर फायर सिलिंडर के बस डिपो से बाहर लेकर नहीं निकले। -एसके राय, आरएम, वाराणसी परिक्षेत्र
----
मास्क पहने नहीं मिला तो बंद कराया फल स्टाल
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बुधवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान फल स्टाल पर एक दुकानदार बगैर मास्क के मिला तो उसकी दुकान बंद करा दी। इसी तरह अन्य कई दुकानों पर सुरक्षा मानकों को परखा। आरएम ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी स्टाल संचालक मास्क नहीं लगा रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। निरीक्षण में एआरएम ग्रामीण ओपी ओझा आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें