फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा में दाखिले के लिए शुक्रवार को हुई प्रवेश परीक्षा में 70 प्रतिशत व्यक्तियों ने हिस्सा लेकर अपनी किस्मत आजमाई। परीक्षा 103 शहरों में बने 180 केंद्रों पर कराई गई। प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रोश़ोक चौधरी ने बताया कि परीक्षा के लिए 14047 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 70 प्रतिशत अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। पिछले साल की तुलना में इस साल अभ्यर्थियों की उपस्थिति अधिक रही। पिछली बार की परीक्षा में 66. 67 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया जारी
बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में शुक्रवार को भी कला संकाय, विज्ञान संकाय आदि संकायों में अभ्यर्थियों ने दाखिले की प्रक्रिया में भाग लिया। वाराणसी और आसपास के जिलों से दाखिला लेने पहुंचे कई अभ्यर्थी सुबह संकाय खुलने से पहले ही पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि इस महीने तक बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएंगी।
दशहरा और दीपावली पर बंद रहेगी बीएचयू अस्पताल की ओपीडी
सर सुंदरलाल अस्पताल में चलने वाली ओपीडी दशहरा और दीपावली के अवकाश को लेकर बंद रहेगी। पीआरओ डॉक्टर राजेश सिंह ने बताया कि 26 अक्टूबर सोमवार को दशहरा और 14 नवंबर को दीवाली की वजह से ओपीडी-सर्जरी बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें