फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। हवेलिया चौराहे के समीप स्थित रेडियो स्टेशन गेट के सामने शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पाकर सारनाथ थाने की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

सारनाथ म्यूजियम की तरफ से बाइक सवार दो युवक आशापुर की ओर बगैर हेलमेट पहने जा रहे थे। आशापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे एसआई राजीव सिंह ने बताया कि घायल पयागपुर निवासी जय हिंद चौहान (24) और जयरामपुर मठियां निवासी जयचंद (25) बाइक से किसी काम के लिए आशापुर की तरफ जा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर उनका शव मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस घटनास्थल के समीप लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपी चालक और उसके वाहन को चिन्हित करने के प्रयास में देर रात तक जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें