फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश परीक्षा केंद्र बदलने के लिए चार हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोतर की प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र बदलने के मांगे गए विकल्प में देश भर से चार हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें उन्होंने अपने प्रथम वरीयता वाले केंद्र के विकल्प को बदलकर घर के नजदीक के केंद्र पर परीक्षा कराने की मांग की है। बीएचयू में नए सत्र में होने वाले प्रवेश के लिए करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने इस बार आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से देश के 202 शहरों में परीक्षा कराने की तैयारी भी चल रही है। परीक्षा कब और कितने केंद्र पर होगी, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से प्रथम वरीयता के विकल्प को बदलने का जो आवेदन 20 जून तक का मांगा गया था, उसमें देशभर से करीब स्नातक व स्नातकोतर पाठ्यक्रमों के लिए चार हजार आवेदन आए हैं जिसमें छात्रों ने अपने पहले से भरे गए केंद्र के विकल्प को बदलने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की है। इस बारे में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय का कहना है कि अभ्यर्थियों के आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी की जाएगी। बताया कि कोशिश यही की जाएगी कि छात्रों ने जो मांग की है उनकी व्यवस्थाओं के अनुसार हर संभव मदद की जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें