बीएचयू के सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए नामांकन का शेड्यूल घोषित हो गया है। बीएचयू के स्टूडेंट पोर्टल पर एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिया गया है। इसका लिंक बीएचयू के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है।
11वीं की प्रवेश परीक्षा सात मई से शुरू होकर 10 मई तक चलेगी। नौवीं की प्रवेश परीक्षा 11 मई को होगी। कक्षा 11 में कला विषय की प्रवेश परीक्षा 7 मई, कॉमर्स विषय की आठ मई और गणित की प्रवेश परीक्षा 10 मई को होगी। परीक्षा की टाइमिंग सुबह आठ बजे से 10 बजे तक होगी। नौवीं से 11वीं तक की 370 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।
प्रोविजनल आंसर की 19 मई को अपलोड होगी और 21-22 मई तक आपत्ति मांगी गई है। फाइनल आंसर-की 25 मई को जारी होगी। पांच जून को प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा। 23 जून से 2 जुलाई तक काउंसिलिंग चलेगी। 23 जून को कक्षा 9 की काउंसिलिंग कराई जाएगी। सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में पेड सीट की काउंसिलिंग 2 जुलाई सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वालों का चालान कटवाएगा नगर निगम, यातायात पर पड़ रहा असर
सबसे ज्यादा गणित की सीटें
सेंट्रल हिंदू ब्वायज स्कूल में कक्षा 9 में 100 सीटें हैं। कक्षा 11 में गणित विषय से 88, बायोलॉजी से 25, कला-कॉमर्स में 11 और 12 सीटों पर प्रवेश होगा। सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9 में कुल 30 सीटें हैं। कक्षा 11 में गणित विषय की 17, बायोलॉजी की 16, कला की 45 और कॉमर्स की 25 सीटें हैं।
इसे भी पढ़ें; यूपी में अनोखी शादी: गाजे- बाजे के साथ प्रेमी के घर बरात लेकर पहुंची दुल्हन, परिजनों की रजामंदी से लिए फेरे