फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU CHS Admission 2025: बीएचयू सीएचएस में आवेदन के लिए एक हफ्ते का मौका, 11वीं में 40 पेड सीटों पर होंगे एडमिश

Thu, 13 Mar 2025 12:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU CHS Admission 2025: बीएचयू के स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने को एक हफ्ते का मौका है। एडमिशन से संबंधित जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Admission 2025 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के स्कूलों में नर्सरी से 11वीं तक की कक्षाओं में आवेदन करने के लिए अब सिर्फ सात दिन का समय बचा है। सेंट्रल हिंदू बॉयज और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के बाल वाटिका-2 (एलकेजी), सेंट्रल हिंदू स्कूल, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बाल वाटिका-3 (नर्सरी) और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए 20 मार्च तक ही आवेदन किया जा सकता है। 

एडमिशन से संबंधित जानकारी www.bhuonline.in पोर्टल पर उपलब्ध है। बीएचयू स्टाफ के बच्चों के अलावा 50 सीटें बाहरियों के लिए सुरक्षित होंगी। 11वीं में कुल 40 पेड सीडों पर एडमिशन होंगे। गणित में 20, इसके अलावा जीव विज्ञान, कॉमर्स और कला वर्ग में 5-5 पेड सीटों पर प्रवेश होगा। एलकेजी, कक्षा एक और छठवीं में 364 सीटों पर ई-लॉटरी से प्रवेश होगा। नौवीं से 11वीं तक की 370 सीटों पर दाखिले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचएस की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ा शेड्यूल

  • आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है।
  • आवेदन में संशोधन की तिथि 21 से 27 मार्च तक है।
  • प्रवीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र 11 अप्रैल को पोर्टल पर अपलोड हो जाएगा।
  • ई-लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों की सूची 13 अप्रैल को जारी की जाएगी।
  • 7 से 10 मई तक 11वीं और 11 मई को कथा 9 में प्रवेश की परीक्षा होगी।
  • प्रोविजनल आंसर की 19 मई को अपलेड होगी और 21-22 मई तक इस पर आपत्ति मांगी गई है। फाइनल आंसर की 25 मई को जारी होगी।
  • पांच जून को प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित होगा।
  • 23 जून से 2 जुलाई तक काउंसिलिंग चलेगी। 23 जून को कक्षा 9 की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद 11 वीं की काउंसिलिंग होगी।
  • सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में पेड सीट की काउंसिलिंग 2 जुलाई सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें