गृहमंत्री से मिलते बीएचयू के छात्र
- फोटो : amar ujala
बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में मिला।
समाजवादी छात्र सभा के आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में मिलने गए छात्रों ने गृहमंत्री को पिछले दिनों नर्सिंग छात्रा की पिटाई, विश्वविद्यालय में छात्रों पर चीफ प्रॉक्टर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें, निलंबन, निष्कासन की कार्रवाई के बारे में बताया।
यीशु ने बताया कि गृहमंत्री ने मामले में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से बातचीत भी की, जिसमें कुलपति ने जल्द कार्रवाई की बात कही है। इससे पहले उक्त छात्र आम आदमी पार्टी, सपा, कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं।
छात्रों ने कुलपति, जिलाधिकारी सहित कई नेताओं से भी चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग की थी। ज्ञात हो कि बीएससी नर्सिंग की मान्यता को लेकर काफी विवाद हुआ इसके बाद छात्राओं से मारपीट का मामला सामने आया। इन सबको को लेकर कुछ छात्रों ने सेंट्रल आफिस पर धरना शुरू किया।