थाने में दी गई लिखित तहरीर
- फोटो : amar ujala
बीएचयू के एक दिव्यांग छात्र ने चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ गुरुवार को लंका थाने में लिखित तहरीर दी है। इसमें बताया कि वह बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और दिव्यांग है। 12 मार्च को हुए बवाल के बाद रात में चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ बिड़ला हॉस्टल में तलाशी लेने पहुंचीं।
सभी गार्ड छात्रों के कमरे जबरदस्ती खुलवा कर कमरों की तलाशी ले रहे थे। वह किताब लेकर बरामदे में पढ़ाई कर रहा था। उसे देखते ही चीफ प्रॉक्टर रोयाना सिंह ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा- इसे पकड़ो ये बाहरी छात्र है। दर्जन भर गार्ड उस पर टूट पड़े और पीटते हुए आंख फोड़ने की धमकी दी। उसका आई कार्ड भी छीन लिया।
यह भी आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर ने उसे निलंबित करने की धमकी दी। मामले में लंका पुलिस का कहना है कि छात्र की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।