फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के शताब्दी वर्ष पर पांच व 15 रुपये का डाक टिकट जारी

Wed, 28 Jun 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के शताब्दी वर्ष की स्मृतियों को संजोने के लिए बुधवार को डाक टिकट जारी किया गया। स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रिमोट के जरिए इसका विमोचन किया। पांच और पंद्रह रुपये के डाक टिकट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएचयू केवल एक विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। महामना मदन मोहन मालवीय के सपनों को साकार करते हुए इस विश्वविद्यालय ने राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

संचार मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा ने कहा कि दुनिया में कई विश्वविद्यालय सरकारी अनुदानों पर बने हैं लेकिन यह पहला ऐसा विश्वविद्यालय है जो राष्ट्र के सहयोग से बना है।
विज्ञापन


विज्ञान और प्रौद्योगिकी के नाम पर देश में जितने भी संस्थान संचालित हैं, उनको स्थापित करने में बीएचयू के प्रतिभावान छात्रों की बड़ी भूमिका रही है।

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि बीएचयू की स्थापना राष्ट्र निर्माण के लिए हुई थी और अपने इस उद्देश्य के प्रति विश्वविद्यालय समर्पित है। सरकार ने महामना को भारत रत्न देकर सराहनीय पहल की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बीएचयू में होती है स्वर्ग जैसी अनुभूति

vसंचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के पूर्व छात्र के रूप में सिन्हा ने कहा कि  संस्थान में आने के बाद स्वर्ग जैसी अनुभूति होती है। कहा-जिस प्रकार मां का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, उसी तरह बीएचयू के ऋण से भी उऋण नहीं हुआ जा सकता। बीएचयू में वह क्षमता है, जिसके दम पर वह आने वाले समय में विश्व के सर्वोत्तम विश्वविद्यालय के रूप में अपने को प्रतिस्थापित कर सकता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें