फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Placement 2025: बीएचयू के छात्रों के लिए खुशखबरी, इस दिन से प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन; जानें- सब कुछ

Tue, 05 Aug 2025 11:12 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में कल से प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। कैंपस प्लेसमेंट में इस बार 250 कंपनियां आएंगी। ऐसे में यहां पढ़ाई करने वाले छात्र- छात्राओं के लिए सुनहरा मौका है। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में केंद्रीय स्तर पर कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय के करीब 4500 छात्र-छात्राएं प्लेसमेंट के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इस बार 250 से ज्यादा कंपनियां इस प्लेसमेंट में शामिल होंगी। 

विज्ञापन


बीएचयू में हर साल उत्तीर्ण होने वाले 10 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं में से 40 फीसदी ही प्लेसमेंट में हिस्सा ले पाते हैं और इनमें भी 10-13 फीसदी छात्र-छात्राओं को नौकरी मिल पाती है। 

बीते चार साल में 4194 छात्रों को ही जॉब ऑफर मिले हैं। बीएचयू इस बार प्लेसमेंट में छात्र-छात्राओं की हिस्सेदारी और पैकेज की संख्या को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए केंद्रीय प्लेसमेंट सेल विवि के 14 से ज्यादा संकाय के प्लेसमेंट सेल के साथ बैठक करेगा। 
विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ग्राफ को बढ़ाने के लिए इस बार छात्र-छात्राओं को सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इंटर्नशिप भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि मुख्य प्लेसमेंट तक उनकी नौकरी पक्की हो जाए। 

इसे भी पढ़ें; सुविधा: शहरी यात्रा को स्मार्ट बनाएगा एप, आईआईटी बीएचयू को वैश्विक पुरस्कार; 83 लाख रुपये का मिलेगा अनुदान

विज्ञापन

यहां देखें प्लेसमेंट के आंकड़े

डॉ. उमेश सिंह के मुताबिक बीते तीन से चार सत्रों में प्लेसमेंट में 9 से लेकर 11 फीसदी तक बढ़ोतरी आई है। वर्ष 2021-22 में 1129 प्लेसमेंट हुए थे। 2022-23 में ये आंकड़ा 9.3 फीसदी से बढ़कर 1234 हो गया। 2023-24 में 11.3 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1374 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हुआ। पिछले तीन सत्रों में 1347 छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप कराई गई। वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में क्रमशः 374, 450 और 523 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप मिली।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें