फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू परिसर में संक्रमित मिले लोगों को देनी पड़ेगी कंट्रोल रूम में जानकारी, मु्ख्य द्वार छोड़ सब गेट होंगे बंद

Sat, 10 Apr 2021 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय से जुड़े लोग अगर संक्रमित होते हैं तो उन्हें कंट्रोल रूम को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा परिसर में 10 अप्रैल से अगले आदेश तक रात 9 बजे मुख्य द्वार को छोड़कर सभी गेट बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


कुलसचिव आफिस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, बीएचयू कंट्रोल रूम में 0542-2369242 और 2369131 पर जानकारी देनी होगी। कर्मचारियों की सुविधा के लिए संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कर्मचारी स्वास्थ्य केंद्र पर दवा भी रहेंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसर में खेल संबंधी गतिविधियां सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही संचालित होंगी।

यह भी जानना है जरूरी

विज्ञापन

संस्थानों, संकायों, विभागों द्वारा कांन्फ्रेंस आदि गतिविधियां ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
ऑफलाइन मोड में किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं होगी।
विभागीय कार्यालय, विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विभागीय, कार्यालयीय कामकाज के लिए ईआरपी सिस्टम का प्रयोग होगा।
परिसर की दुकानों का बंद करने का समय शाम 7 बजे तक होगा।
छात्र हुए संक्रमित तो हॉस्टल के वार्डन को देनी होगी सूचना
बीएचयू के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को भी कोरोना संक्रमित होने की दशा में इसकी सूचना हॉस्टल के वार्डन को देनी होगी। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हर हॉस्टल में ऐसे कमरों को चिह्नित किया जाएगा, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रों को रखा जा सके।
आदेश में कहा गया है कि हॉस्टल में रहने वाले किसी छात्र को कोई संदिग्ध लक्षण दिखते हैं तो वह वार्डन को जानकारी देकर सर सुंदरलाल अस्पताल के कमरा नंबर 103 में कोरोना की जांच करा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें