फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बीएफए मामला: कॉपी दिखाने की जिद पर अढ़े छात्र, पेंटिंग फेंकने के विरोध में नोंकझोंक

Wed, 28 Oct 2020 11:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
परीक्षा में धांधली के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में बीएफए (बैचरल आफ फाइन आर्टस) प्रवेश परीक्षा परिणाम पर सवाल खड़े करते हुए मंगलवार को एक बार फिर से छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस पर धरना दिया। अपनी कॉपी दिखाए जाने की मांग पर अड़े छात्रों की प्रॉक्टोरियल बोर्ड सदस्यों के साथ नोंकझोंक हुई।

विज्ञापन

आरोप है कि एक सुरक्षा अधिकारी ने उनके हाथ में रखी दर्जनों पेंटिंग्स को छीन कर जमीन पर फेंक दिया। इससे छात्र और नाराज हो गए, साथ ही कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अन्य सदस्यों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया लेकिन छात्र हटने को तैयार नहीं हुए।


बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर धरने पर बैठे छात्रों ने बताया कि इसी महीने 19 अक्तूबर को बीएफए प्रवेश परीक्षा परिणाम आया। इसके बाद मूल्यांकन पर सवाल खड़ा करते हुए पिछले दिनों धरना दिया। तब विश्वविद्यालय की ओर से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन कुछ नहीं हुआ तो मंगलवार को फिर धरने पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड से आए एक सुरक्षा अधिकारी ने छात्रों के हाथ से पेंटिंग्स छीनकर जमीन पर फेंक दीं। इसमें महापुरुषों के साथ ही अन्य कई आकर्षक पेंटिंग्स भी बनाए गए थे। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी छात्रों ने इसकी जानकारी दी। देर रात तक छात्र सेंट्रल ऑफिस पर धरने पर बैठे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें