फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: आयुर्वेद संकाय में प्रोफेसर से नोंकझोंक, जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी; हाल जानने पहुंचे प्रोफेसर

Thu, 19 Mar 2026 06:10 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के आईएमएस स्थित आयुर्वेद संकाय में नोकझोंक का मामला संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया। पिछले हफ्ते ही एक जूनियत डाॅक्टर की हालत बिगड़ने का मामला चल ही रहा है। दूसरी तरफ, जूनियर डॉक्टर का हाल जानने के लिए प्रोफेसर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMS BHU: आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग में पिछले सप्ताह हुई जूनियर डॉक्टर के इंसुलिन के ओवरडोज से जान देने के प्रयास की घटना की जांच चल ही रही है कि आयुर्वेद संकाय में भी बुधवार को प्रोफेसर से नोकझोंक के बाद एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ गई। दोपहर में उसे काय चिकित्सा विभाग के वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर संबंधित जूनियर डॉक्टर के साथी रेजिडेंट डॉक्टर और प्रभारी संकाय प्रमुख सहित अन्य डॉक्टर उसे देखने पहुंचे।

विज्ञापन


आयुर्वेद संकाय में संकाय प्रमुख कार्यालय के पास के एक विभाग में बुधवार दोपहर को जूनियर डॉक्टर की महिला प्रोफेसर से नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि जिस प्रोफेसर से झगड़ा हुआ, वही उसकी सुपरवाइजर भी हैं। घटना के समय उसी विभाग के अन्य जूनियर डॉक्टर भी मौजूद थे। 

चर्चा में रहा यह विवाद

विवाद इतना बढ़ गया कि महिला प्रोफेसर ने जूनियर डॉक्टर को सभी के सामने फटकारा। इसके बाद आकांक्षा नामक जूनियर डॉक्टर को सीने में दर्द और घबराहट होने लगी। उसे लेकर मौजूद डॉक्टर उसे बीएचयू अस्पताल स्थित आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग ले गए। जांच में पता चला कि उसका ब्लडप्रेशर कम हो गया है।

काय चिकित्सा विभाग में उसे डॉक्टर ड्यूटी रूम में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। फिलहाल उसकी सेहत में सुधार है, लेकिन बृहस्पतिवार को और जरूरी जांच करवाई जाएगी। संकाय की ओर से छात्रा के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है, उसके पिता के बृहस्पतिवार को बीएचयू आने की संभावना है।
विज्ञापन

रसशास्त्र विभाग की जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने और भर्ती होने की जानकारी के बाद काय चिकित्सा वार्ड में उसे देखने गए। वह अब बिल्कुल ठीक है। इसके कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। मामले में यदि जूनियर डॉक्टर कोई जानकारी देती हैं, तो विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. केएन मूर्ति, कार्यवाहक संकाय प्रमुख, आयुर्वेद संकाय


आईएमएस के सभी कंसल्टेंट को रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ संवाद बनाए रखने, सहयोग करने और किसी भी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुर्वेद संकाय में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई घटना और भर्ती के कारणों के बारे में संकाय प्रमुख से रिपोर्ट मांगी जाएगी। - प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें