ऑल इंडिया में छठवीं रैंक, यूपी में दूसरा स्थान
एजेंसी के अनुसार ऑल इंडिया लेवल पर बीएचयू की छठवीं रैंकिंग है। यूपी में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के बाद दूसरा स्थान है। एशिया के 5,830 विश्वविद्यालयों में से 151वें स्थान और दुनिया के 14,131 विश्वविद्यालयों में से 767वें स्थान पर है।
1992 से लेकर 2024 के बीच में सबसे ज्यादा 5110 से ज्यादा रिसर्च पेपर 2023 में प्रकाशित किए गए थे। 2024 में 4029 रिसर्च पेपर छपे। 2022 में 4933, 2021 में 4357 और 2020 में 4142 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए जा चुके हैं।
बायोलॉजी के बाद सबसे ज्यादा छपे 5 रिसर्च पेपर
- इंजीनियरिंग - 34,003 रिसर्च पेपर।
- भौतिक विज्ञान के 32,319 रिसर्च पेपर।
- पर्यावरण विज्ञान के 29,002 रिसर्च पेपर हैं।
- ऑर्गेनिक केमेस्ट्री के 25,062 रिसर्च पेपर।
- क्वांटम और पार्टिकल फिजिक्स के 23,157 रिसर्च पेपर।
- बिजनेस के बाद सबसे कम रिसर्च पेपर वाले विषय
- राजनीति विज्ञान - 4,499 रिसर्च पेपर।
- साइकेट्री - 4,605 रिसर्च पेपर।
- हॉर्टीकल्चर - 4,639 रिसर्च पेपर।
पीएचडी : दूसरे फेज में 100 दाखिले
बीएचयू में दूसरे फेज की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया सप्ताह भर और चल सकती है। दूसरे फेज में मंगलवार तक 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों के एडमिशन हो चुके हैं। तीन दिन बाद मंगलवार को खुले बीएचयू के विभागों ने कन्वर्टेड खाली सीटों पर वेटिंग लिस्ट वाले अभ्यर्थियों को फीस जमा करने का लिंक भेजा। 30 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर पीएचडी में प्रवेश लिया। 15 को ही एडमिशन पूरा करने की डेडलाइन तय थी, लेकिन अवकाश की वजह से इसे सप्ताह भर के लिए और बढ़ाया जा रहा है।