फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: हटाए जाएंगे सलाहकार, इमरजेंसी पावर का नहीं होगा दुरुपयोग; जानें कार्यकारिणी परिषद के अहम फैसले

Sat, 11 Oct 2025 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कार्यकारिणी परिषद की बैठक में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। सुरक्षा के बाबत कहा गया कि परिसर में गतिरोध न उत्पन्न किया जाए। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पांच साल के बाद 11 घंटे तक चली कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 500 पेज के कुल 35 एजेंडों पर चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में दो साल पहले तत्कालीन कुलपति की ओर से नियुक्त उच्च वेतनमान वाले सलाहकारों को हटाने का फैसला किया गया। इनके वेतन डेढ़ से दो लाख रुपये या इससे ज्यादा थे। एक कमेटी बनाने और सलाहकारों के कार्यकाल में हुए कामकाज की समीक्षा का निर्णय भी लिया गया।

विज्ञापन


दूसरी ओर बीएचयू में ईसी के न होने के चलते इस्तेमाल हुई इमरजेंसी पावर के उचित और अनुचित इस्तेमाल पर करीब 45 मिनट तक बहस चली। इसमें ईसी सदस्यों ने कहा कि इस पावर का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। इसके दुरुपयोग से कैंपस के लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन होता है। 

इस दौरान ईसी की ओर से पिछले पांच साल में विवि के पक्ष में लिए गए 200 से ज्यादा फैसलों को वैधता दी गई। 150 से ज्यादा प्रोफेसरों के प्रमोशन के लिफाफे खोले गए। पूर्व कुलपति की तरफ से की गईं नियुक्तियों और प्रमोशन के फैसलों पर ईसी की बैठक में मुहर लगा दी गई। तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों का भी प्रमोशन होगा। उनका अहित न हो इसलिए उनसे सुझाव मांगे गए हैं। एक कमेटी गठित कर सभी कर्मचारियों का पक्ष लिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएचयू के होलकर भवन में गुरुवार की आधी रात तक चली ईसी बैठक में ये भी कहा गया कि बीएचयू में गतिरोध न उत्पन्न किया जाए। यहां पर कोई हंगामा या बवाल होता है तो संसदीय क्षेत्र होने के नाते उसका प्रभाव प्रधानमंत्री कार्यालय तक पड़ता है। पूरे देश में मुद्दा बन जाता है इसलिए गतिरोधों को खत्म कर सुरक्षा चुनौतियों से बेहतरी के साथ निपटा जाए।

पेयजल आपूर्ति, बिजली और इलेक्ट्रिक यूनिट का काम फिर अलग- अलग
पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बीएचयू कैंपस की पेयजल आपूर्ति, बिजली और इलेक्ट्रिक यूनिट को एक कर दिया था। इससे कामकाज में दिक्कत आ रही थी। यह मामला ईसी के समक्ष रखा गया। चर्चा के बाद ईसी ने तीनों यूनिटों को फिर अलग-अलग काम करने पर मुहर लगा दी। अब पेयजल आपूर्ति, बिजली और इलेक्ट्रिक यूनिट अलग-अलक काम करेंगे।

प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच करेगी कमेटी
करीब 45 शिक्षकों के प्रमोशन पर विवाद है। इसे देखते हुए कमेटी गठित की गई है। तय हुआ है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद प्रमोशन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। आईएमएस बीएचयू में डीएसीपी के तहत प्रमोशन के लिए कमेटी बनाई जाएगी। कुछ प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न समेत कई आरोप हैं। इस पर यूजीसी नियमावली के तहत कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।

आलीशान फ्लैट और मोटे वेतन
बीएचयू के छात्रों ने ईसी बैठक के बाद बताया कि इस साल मार्च में आईओई का फंड खत्म होने के बाद सलाहकारों को हटाया जा रहा है। आईओई के बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से माेटी रकम और आलीशान फ्लैट की सुविधाएं दी जा रही थीं। जबकि इनका काम था कि विश्वविद्यालय में हो रहे गतिरोधों को रोका जाए।
विज्ञापन

ये भी तय हुआ
  • कर वसूली के लिए हर महीने वार्डवाार लक्ष्य निर्धारित हो
  • कर अधीक्षक बकाये की वसूली पहले कराएं
  • घाटों की सफाई के लिए कुम्हारों को मिट्टी देने पर चर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें