पेयजल आपूर्ति, बिजली और इलेक्ट्रिक यूनिट का काम फिर अलग- अलग
पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने बीएचयू कैंपस की पेयजल आपूर्ति, बिजली और इलेक्ट्रिक यूनिट को एक कर दिया था। इससे कामकाज में दिक्कत आ रही थी। यह मामला ईसी के समक्ष रखा गया। चर्चा के बाद ईसी ने तीनों यूनिटों को फिर अलग-अलग काम करने पर मुहर लगा दी। अब पेयजल आपूर्ति, बिजली और इलेक्ट्रिक यूनिट अलग-अलक काम करेंगे।
प्रोफेसर पर लगे आरोपों की जांच करेगी कमेटी
करीब 45 शिक्षकों के प्रमोशन पर विवाद है। इसे देखते हुए कमेटी गठित की गई है। तय हुआ है कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद प्रमोशन की औपचारिकता पूरी की जाएगी। आईएमएस बीएचयू में डीएसीपी के तहत प्रमोशन के लिए कमेटी बनाई जाएगी। कुछ प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न समेत कई आरोप हैं। इस पर यूजीसी नियमावली के तहत कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।
आलीशान फ्लैट और मोटे वेतन
बीएचयू के छात्रों ने ईसी बैठक के बाद बताया कि इस साल मार्च में आईओई का फंड खत्म होने के बाद सलाहकारों को हटाया जा रहा है। आईओई के बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से माेटी रकम और आलीशान फ्लैट की सुविधाएं दी जा रही थीं। जबकि इनका काम था कि विश्वविद्यालय में हो रहे गतिरोधों को रोका जाए।