बीएचयू के पूर्व छात्रों और बाहरी आवेदकों का अलग-अलग कटऑफ सी-1 और सी-2 जारी किया गया है। वहीं, महिला महाविद्यालय सहित संबद्ध कॉलेज डीएवी, साउथ कैंपस, आर्य महिला, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और वसंता कॉलेज राजघाट का अलग-अलग कटऑफ जारी किया गया है। बीएचयू की ओर से कहा गया है कि पीजी के कंबाइंड एलॉटमेंट प्रोग्राम के तहत दाखिले की प्रक्रिया पूरी होनी है, ऐसे में नियमों को सावधानी पूर्वक पढ़ लें।
फीस भरने से पहले चेक करें योग्यता
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि फीस जमा करने से पहले यह तय कर लें कि आवेदक योग्यता के मानक पर खरा उतरते हों। यदि योग्यता में कोई भी कमी मिलती है तो प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, यदि एक से ज्यादा कोर्स में आवेदन किया है तो सबसे बेहतर कोर्स का चयन करें। ताकि दूसरे कोर्स में किसी अन्य को सीट आवंटित की जा सके।
बीएचयू में एमबीए और एमबीए-आईबी के नए सत्र में 110 से ज्यादा छात्र और छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। सोमवार को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 2025–27 सत्र के नए एमबीए बैच का साप्ताहिक इंडक्शन समारोह भी शुरू किया गया। दूर-दराज से आए छात्रों में महामना के आदर्शों और प्रोफेसरों से परिचित कराया गया।
छात्रों को बताया गया कि इस कैंपस की हर एक गतिविधि के मूल में महामना की ही भावना छिपी है। इसके अलावा बीएचयू की समृद्धशाली परंपरा और पढ़ाई, लाइब्रेरी और कक्षाओं के साथ ही कैंपस की खूबियों के बारे में बताया गया। बीएचयू में दो ब्रांच में एमबीए का कोर्स होता है। मास्टर ऑफ बिजनेस और मास्टर ऑफ बिजनेस इन इंटरनेशनल बिजनेस के दोनों बैच में 59-59 सीटें हैं।
इंडक्शन कार्यक्रम में मैनेजमेंट संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष बाजपेयी ने कहा कि छात्रों को शैक्षणिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास किया जाएगा। संस्थान के संसाधनों और प्रोफेसरों का पूर्ण लाभ उठाने का भरसक प्रयास करें।
डीन प्रो. सुजीत कुमार दुबे ने कहा कि संस्थान की समृद्ध विरासत में प्रबंधन शिक्षा की प्रासंगिकता और छात्रों की भूमिका काफी है। आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। इंडक्शन कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. अमित गौतम और डॉ. शशि श्रीवास्तव कर रहे हैं। इन्होंने छात्रों के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित इवेंट तैयार किया है।