जिले में आजादी के दो साल बाद 1949 में चांदपुर में पहला इंडस्ट्रियल एरिया बना था। इसकी स्थापना के 20 वर्ष बाद रामनगर में औद्योगिक क्षेत्र बनाया गया था। रामनगर के बाद करखियांव में वर्ष 2001 में एग्रो पार्क की स्थापना हुई थी। हथकरघा विभाग के सहायक विकास आयुक्त अरुण कुमार कुरील ने बताया कि हैंडलूम विभाग की ओर से संत कबीर टेक्सटाइल एंड एप्रेल पार्क बनाने के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। इसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
क्या बोले अधिकारी
यूपीसीडा की ओर से 188 एकड़ जमीन के सर्वे का प्लान तैयार करके शासन को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। -आशीष नाथ, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा