कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीएचयू में प्रोफेसर पर हमले का विरोध किया। एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीएचयू को शिक्षा का मंदिर नहीं, राजनीतिक अखाड़ा बना दिया गया है। क्या यही काशी में शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था है?
क्या बोले चीफ प्रॉक्टर
बाहरी लोगों का कैंपस में अनावश्यक प्रवेश न हो और अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुलभता से आने दिया जाए, इसको लेकर प्रोफेसरों से चर्चा हुई। सुझाव दिया गया कि कई प्रोफेसरों को बुधवार को चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में बुलाया गया है। वहां पर छात्र अधिष्ठाता की मौजूदगी में बैठक कर सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके निष्कर्षों को कुलपति के समक्ष रखा जाएगा। मंगलवार को भी शाम 4 बजे से टीम के साथ बैठक की गई थी। -प्रो. शिव प्रकाश सिंह, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू
प्रोफेसर को पीटने वाले दोनों आरोपी बीएचयू कैंपस में कुछ देर तक घूमे फिर सीर गेट से बाहर निकलकर हाईवे की ओर भाग निकले। न तो वायरलेस काम आया और न ही चौराहे पर तैनात किसी सुरक्षाकर्मी ने रोका।
पुलिस बोली
पुलिस की टीमें लगातार सीसी कैमरे के जरिये जांच कर रही है। आरोपियों के नजदीक हैं। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरव कुमार, एसीपी भेलूपुर