फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: एमबीए की 136 सीटें, 534 चयनित, ईडब्ल्यूएस से मिला टॉपर, एससी से ज्यादा एसटी का कटऑफ

Sat, 25 Apr 2026 05:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू ने सत्र 2026-28 में एमबीए दाखिले के लिए 534 अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की है। सबसे ज्यादा 61.823 और सबसे कम स्कोर 23.036 अंक है। 13 जुलाई से एमबीए की कक्षाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्र 2026-28 में एमबीए दाखिले के लिए बीएचयू ने 136 सीटों पर 534 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी है। इसमें 118 जनरल और 18 पेड सीटों पर प्रवेश होना है। इसमें ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी की पहली रैंक आई है। जारी मेरिट में सबसे ज्यादा स्कोर 61.823 और सबसे कम स्कोर 23.036 अंक रहा। यानी कि उच्चतम और निम्नतम स्कोर के बीच 38.787 अंकों का अंतर है। वहीं एसटी का कटऑफ एससी से भी ज्यादा चला गया है। 

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार ही इतने ही सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, जिन्हें अपना दाखिला कैंसिल कराना होगा, उन्हें जुलाई के पहले ही आवेदन करना होगा। इन 534 का चयन कैट स्कोर, एकेडमिक स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया के बाद हुआ है।

इसे भी पढ़ें; होटल में फायरिंग का मामला: कैंट पुलिस के नोटिस पर प्रबंधन की चुप्पी, युवक ने युवती को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल फीस 6000 से 10000 रुपये तक

बीएचयू में एमबीए और इंटरनेशनल बिजनेस ब्रांच से एमबीए कोर्स में प्रवेश लिए जा रहे हैं। दाखिले की प्रक्रिया जुलाई से पहले ही पूरी कर ली जाएगी। वहीं कक्षाएं 13 जुलाई से शुरू हो जाएगी। प्रति सेमेस्टर फीस 30 हजार रुपये है। वहीं लड़कों की हॉस्टल फीस 6000 रुपये और लड़कियों की 10 हजार रुपये है। भुगतान की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन समर्थ पोर्टल पर ही होगी। दाखिले की प्रक्रिया पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी।

कैटेगरी वाइज कट ऑफ
जनरल का 34.570 अंक, ईडब्ल्यूएस का 24.188 अंक, ओबीसी का 24.163 अंक, अनूसूचित जाति का 23.036 अंक और अनूसूचित जनजाति का 23.880 अंक तक गया है। इसमें एसटी का कटऑफ एससी से करीब 0.844 अंकों ज्यादा चला गया। वहीं टॉप 10 में तीन अभ्यर्थी ईडब्ल्यूएस और सात जनरल कटेगरी के हैं। जबकि पूरी मेरिट लिस्ट में जनरल के , ईडब्ल्यूएस के 107, ओबीसी के 141, एससी के 61 और एसटी के सात अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। ओबीसी रैंक में पहले स्थान पर आए अभ्यर्थियों मेरिट में 32वें स्थान पर है। वहीं एससी के टॉपर को 60वां और एससी में पहले रैंक पर मौजूद अभ्यर्थी को मेरिट में 306वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें