कई बार छात्र आत्महत्या तक का प्रयास कर बैठते हैं। इसी को देखते हुए बीएचयू में डिजिटल माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल की गई है। 10 मिनट के इस वीडियो में डिप्रेशन से जुड़ी भ्रांतियां, उसके लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
प्रो. संजय गुप्ता ने यह वीडियो छात्र अधिष्ठाता को भेजते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि प्रत्येक कक्षा में 10 मिनट का यह वीडियो दिखाया जाए तो यह विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी साबित होगा। समारोह में प्रो. रविशंकर, प्रो. एस.के. भारतीय, प्रो. एस.पी. मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।