फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह के बच्चे के पेट से निकला भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल सर्जरी विभाग में सोमवार को जो कुछ भी हुआ, उसे देख चिकित्सक दंग रह गए। यहां बाल सर्जरी विभाग में चिकित्सकों ने दो माह के बच्चे के पेट से ऑपरेशन के दौरान अविकसित भ्रूण निकाला। चिकित्सकों के मुताबिक एक लाख बच्चे में दो-तीन में ही इस तरह की स्थिति देखने को मिलती है। अस्पताल में पिछले सात-आठ सालों में यह पांचवां केस है।
विज्ञापन

अस्पताल के बाल रोग सर्जरी विभाग में चंदौली निवासी अरविंद कुमार अपने बच्चे के पेट में ट्यूमर की शिकायत को लेकर अस्पताल में दिखाने पंद्रह दिन पहले आए थे। तब अस्पताल में रेजिडेंट की हड़ताल की वजह से डॉक्टर उसे किसी तरह देखे तो लेकिन उसका ऑपरेशन नहीं हो पाया था। अब जब स्थिति सामान्य हुई तो ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को दोपहर में विभाग के प्रो. एसपी शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने ऑपरेशन किया तो टयूमर तो निकला ही साथ में दाहिनी ओर से भ्रूण भी निकला। यह देख चिकित्सक हैरान हो गए। भ्रूण का वजन करीब 500 ग्राम है।
प्रो. शर्मा के मुताबिक चिकित्सा जगत में इसे फीटस इन फिटू के नाम से जाना जाता है। बच्चे के पेट में ट्यूमर तो बड़ा था। पेट खोला तो बड़ी आंत के पीछे ट्यूमर मिला। साथ ही अविकसित भ्रूण की रीढ़ की हड्डी, दिमाग, छाती, आंत और सिर बनना अभी शुरू हुआ था। हाथ-पैर नहीं बन पाया है। छाती, आंत और सर बना था। बताया कि पिता अरविंद के मुताबिक बच्चे के पेट पर गोले का निशान बना था। यहां आने के बाद जब जांच हुई तो ट्यूमर निकला। यहीं मानकर ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. श्यामेंद्र प्रताप, डॉ. आकाश, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. प्राची, डॉ. गुंजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें