फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 10,520 वर्ग मीटर में आकार लेगा भृगु कॉरिडोर, गंगा तट से जुड़ेगा ददरी मेला क्षेत्र; 100 करोड़ की परियोजना

Sat, 12 Sep 2026 08:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में 10,520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भृगु कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ददरी मेला क्षेत्र को गंगा तट से जोड़ा जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शनिवार को परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। कॉरिडोर बनने से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बलिया में 10,520 वर्ग मीटर में आकार लेगा भृगु कॉरिडोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के केंद्र महर्षि भृगु मंदिर की तस्वीर अब बदलने जा रही है। शहर में करीब 10,520 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भृगु कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। करीब 100 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के जरिये महर्षि भृगु मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ ही इसे गंगा तट और ऐतिहासिक ददरी मेला क्षेत्र से सीधे जोड़ा जाएगा। बहुप्रतीक्षित परियोजना का रविवार को शुभारंभ होगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 13 सितंबर की सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में परियोजना को मंजूरी दी थी। परियोजना का निर्माण पर्यटन विभाग कराएगा। प्रथम चरण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसमें मुख्य प्रवेश द्वार समेत विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। शासन से 10 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं। परियोजना के तहत करीब 4.67 करोड़ रुपये परिसंपत्तियों के अधिग्रहण पर खर्च होने का अनुमान है।

गंगा तट से ददरी मेला तक बनेगा धार्मिक-सांस्कृतिक गलियारा
कॉरिडोर की सबसे खास कड़ी इसे गंगा तट और ददरी मेला क्षेत्र से जोड़ना है। गंगा तट तक पहुंचने के लिए जगरनाथ चौधरी की मूर्ति से जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और पिचिंग का काम पूरा किया जा चुका है। धरीक्षन बाबा के सामने पुलिया भी बनकर तैयार हो गई है। अब इसे गंगा मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद भृगु मंदिर, गंगा तट और ददरी मेला क्षेत्र एक ही कॉरिडोर से जुड़ जाएंगे। मंदिर परिसर का विस्तार, सुंदरीकरण, चौड़े रास्ते, व्यवस्थित गलियारे और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेले में उमड़ती है लाखों की भीड़
महर्षि भृगु मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और पूजन के लिए करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं ऐतिहासिक ददरी मेले में 50 लाख से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ बलिया के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भृगु कॉरिडोर का 13 सितंबर को पर्यटन मंत्री करेंगे भूमि पूजन
जनपदवासियों का बहुप्रतीक्षित इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। शहर के महर्षि भृगु मंदिर परिसर में रविवार को बहुप्रतीक्षित भृगु कॉरिडोर का शिलान्यास होगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान से भूमि पूजन कर परियोजना की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी थी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुसार भृगु मंदिर के संपूर्ण विकास एवं निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाना है। प्रथम चरण के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें मुख्य प्रवेश द्वार समेत अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण के कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे।

कॉरिडोर के निर्माण से मंदिर परिसर का विस्तार और व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। भृगु कॉरिडोर के निर्माण को बलिया की धार्मिक और पर्यटन पहचान को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद महर्षि भृगु मंदिर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें