फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भोजपुरी गायक रितेश रंजन से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी दी; वाराणसी में केस

Sat, 19 Sep 2026 11:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सारनाथ में भोजपुरी गायक रितेश रंजन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने बुलबुल यादव और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच एसआई शिव नारायण को सौंपी है।
विज्ञापन
भोजपुरी गायक रितेश रंजन से 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर निवासी भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रितेश रंजन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गायक की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने आरोपी बुलबुल यादव और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


रितेश रंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को बुलबुल यादव पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ उन्हें फोन किया। आरोप है कि फोन पर दोनों ने गाली-गलौज की और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। गायक के अनुसार, जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी।

विज्ञापन

घटना के बाद से रितेश रंजन और उनका परिवार भयभीत है। गायक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 19 सितंबर को मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 352 और 351(3) के तहत कार्रवाई की है। एफआईआर संख्या 0487/2026 दर्ज की गई है। धारा 308(5) रंगदारी से संबंधित है, जबकि धारा 352 गाली-गलौज/अपमान और धारा 351(3) आपराधिक धमकी से संबंधित है।

मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर शिव नारायण को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी और उसके अज्ञात साथी की पहचान और घटना में इस्तेमाल किए गए फोन नंबर समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें