Jyoti Singh in Bihar Election : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। ये बात पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने कही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Jyoti Singh News: गायक पवन सिंह के ससुर रामबाबू सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह का बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। उन्होंने कहा कि वह किस सीट से लड़ेंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। लोकसभा चुनाव में गायक पवन सिंह के लिए प्रचार के दौरान कराकट के लोगों से ज्योति सिंह का खास लगाव हो गया था। पवन सिंह के हारने के बाद स्थानीय लोग ज्योति को चुनाव में उतारने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
रामबाबू सिंह ने रविवार को एक बयान में बताया कि तीन महीने पहले मैं पवन सिंह से मिला था। पवन सिंह ने कहा कि मैंने उनसे ज्योति को विधायक बनाने के लिए कहा था। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने सच्चाई नहीं बताई थी। मैं उनके यहां गया था, उनके पैर पकड़ कर विनती की थी कि मेरी बेटी को सम्मान पूर्वक साथ रखिए, मेरी इज्जत बचा लीजिए। मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि अदालत फैसला करेगी तो देखा जाएगा। मैंने उनसे 10 दिन बाद मिलने और स्थिति पर शांतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया लेकिन तब से वे मेरा फोन नहीं उठा रहे हैं।